ऑनलाइन प्रोग्राम

*ऑनलाइन प्रोग्राम*

✍🏽 *बिपिन कुमार चौधरी*

"मैडम, छब्बीस जनवरी के प्रोग्राम का पैसा पेमेंट करवा दीजिए।
"लेकिन बैंड वाले को तो छब्बीस जनवरी में विद्यालय बुलाया ही नहीं गया था।
"इसमें हमारी कोई गलती नहीं है। शहर के सबसे प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल में हमारी बैंड पार्टी टीम ही पिछले बारह वर्षों से पंद्रह अगस्त और छब्बीस जनवरी को प्रोग्राम करती रही है। "
"अरे भाई, तुम्हें पता नहीं है कि लॉक डॉउन में प्रोग्राम कराने पर प्रतिबंध था।"
"इसमें हमारी क्या गलती है ?"
"बिना काम के पैसे किस बात का मांग रहे हो।"
"लॉक डाउन में बच्चों के लिए स्कूल भी तो बंद रहा, फिर आप मेरे बच्चों का फीस का बिल  किस बात का भेज रहे हो ?"
"वो तो ऑनलाइन क्लास हुआ है, इसलिए  फीस देना होगा।"
"ठीक है, पंद्रह अगस्त का एडवांस करवा दीजिए, इस बार हमलोग भी ऑनलाइन प्रोग्राम कर देंगे...।"

Comments

Popular posts from this blog

कर्म का फल (लघु कथा)

भाग 1 से 4